)
तीन महीने में 1.5 लाख करोड़ रुपये की बड़ी डिफेंस डील की तैयारी, जानिए कौन-कौन से हथियार मिलेंगे
Zee News
भारत 31 मार्च को पूरे हो रहे वित्त वर्ष से पहले अपनी रक्षा क्षमताओं को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी, फरवरी और मार्च में 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा सौदे किए जाएंगे. इनमें राफेल मरीन फाइटर प्लेन से लेकर स्कॉर्पीन इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की खरीद शामिल है. भारत हेलिकॉप्टर और तोपों से जुड़े सौदे भी करने की तैयारी कर रहा है.
नई दिल्लीः भारत 31 मार्च को पूरे हो रहे वित्त वर्ष से पहले अपनी रक्षा क्षमताओं को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी, फरवरी और मार्च में 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा सौदे किए जाएंगे. इनमें राफेल मरीन फाइटर प्लेन से लेकर स्कॉर्पीन इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की खरीद शामिल है. भारत हेलिकॉप्टर और तोपों से जुड़े सौदे भी करने की तैयारी कर रहा है.
