
तीन दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताई ये वजह
Zee News
IMD predicts heavy rainfall in these states: मौसम विभाग ने 7 से 9 सितंबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश की पूर्वानुमान लगाया है. इन राज्यों में हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु (Tamil Nadu) और केरल (Kerala) का नाम शामिल है.
नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 7 से 9 सितंबर के बीच उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है. वहीं दक्षिण भारत के तीन राज्यों में भी तीन दिन तक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. इन राज्यों में कर्नाटक (Karnataka), केरल (Kerala) और तमिलनाडु (Tamilnadu) का नाम भी शामिल है. The monsoon trough lies south of its normal position. It is likely to run to south of its normal position during next 3-4 days. IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के रिवाइवल (Revival) की वजह से इन राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. छह और सात सितंबर के लिए जारी अलर्ट के मुताबिक दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में निम्न दबाव वाले क्षेत्र में भारी भारी बारिश होने की संभावना है जताई गई. मॉनसून की ट्रफ रेखा बीकानेर, ग्वालियर, पटना से होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर से गुजर रही है. वहीं, कच्छ और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. — India Meteorological Department (@Indiametdept)More Related News
