तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत के लिए रवाना, वायुसेना की बढ़ेगी ताकत
NDTV India
नए जत्थे के तीन राफेल विमानों के भारत पहुंचने के बाद भारतीय वायु सेना के पास इन विमानों की संख्या बढ़कर 21 तक पहुंच जाएगी.
फ्रांस (France) से भारत (India) के लिए तीन और लड़ाकू विमान राफेल (Rafale) का छठा जत्था बुधवार को रवाना हुआ. फ्रांस में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी. ये तीनों विमान भारतीय वायुसेना की राफेल विमान की द्वितीय स्क्वाड्रन का हिस्सा होंगे. फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ''राफेल लड़ाकू विमान का अगला जत्थ फ्रांस से भारत के लिए आज रवाना हुआ. पायलटों की सुरक्षित यात्रा की कामना करते हैं.'' नए जत्थे के तीन राफेल विमानों के भारत पहुंचने के बाद भारतीय वायु सेना के पास इन विमानों की संख्या बढ़कर 21 तक पहुंच जाएगी.More Related News