
तिरुवनंतपुरम में Air India एक्सप्रेस के विमान की Emergency Landing, जानिए वजह
Zee News
तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे के निदेशक सी वी रवींद्रन ने बताया कि पायलट समेत चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि अगर उड़ान से पहले जांच में दरार का पता चला होता तो विमान ने उड़ान नहीं भरी होती यानी साफ है कि ये दरार उड़ान के दौरान ही आयी होगी.
तिरुवनंतपुरम: सऊदी अरब (Saudi Arabia) के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India) के एक विमान के शीशे में दरार का पता चलने पर उसे शनिवार को आपात स्थिति में तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा. हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुबह सात बजकर 52 मिनट पर उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर ही पायलट ने शीशे में दरार देखने पर वापस तिरुवनंतपुरम लौटने का फैसला किया. इसके बाद आठ बजकर 50 मिनट पर आपात स्थिति में विमान हवाईअड्डे पर उतरा. दरअसल कोविड-19 (Covid-19) पाबंदी के कारण कुछ गंतव्यों तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदी के कारण विमान में कोई यात्री नहीं था और यह माल ढुलाई में लगा था. उन्होंने बताया कि विमान में चालक दल के आठ सदस्य थे.More Related News
