
तालीमी इदारों को खोलने से पहले होगा छात्रों का कोरोना वैक्सीनेशन, बोले LG मनोज सिन्हा
Zee News
एक कार्यक्रम के इतर श्रीनगर में सिन्हा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ज्यादा तर शिक्षकों को पहले ही कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र में तालीमी इदारों को दोबारा खोले जाने के लिए 18 साल से ज्यादा उम्र के छात्रों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए खास मुहिम चलाया जाएगा. एक कार्यक्रम के इतर सिन्हा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ज्यादा तर शिक्षकों को पहले ही कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है. उन्होंने कहा, 'हम 18 साल से ज्यादा उम्र के छात्रों, प्राध्यापकों व शिक्षकों को तरजीह की बुनियाद पर टीका लगाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योकि हमारा लक्ष्य शैक्षिक संस्थानों को दोबारा शुरू करने का है.'More Related News
