
तालिबान संकट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ का आया बयान, बोले- भारत के लिए बढ़ गईं चुनौतियां
Zee News
पिछले कुछ सालों में, हुकूमत ने भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए कई सुधारात्मक उपायों की पहल की है.
नई दिल्ली: इंडियन डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने आज कहा है कि आलमी सतह पर बदलती जुगराफियाई सियासी सूरते हाल के मद्देनज़र भारत की कौमी सलामीत की चुनौतियां बढ़ रही हैं और जटिल होती जा रही हैं. उन्होंने मुल्क में मजबूत, अहल और पूरी तरह से 'आत्मनिर्भर' दिफाई सनअत की वकालत की. अमेरिका की हिमायत याफ्ता हुकूमत के गिरने और अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद भारत और दूसरे देशों में बढ़ती चिंता के बीच सिंह की यह टिप्पणी आई है. सिंह ने कोई साफ हवाला दिए बिना कहा, 'आज पूरी दुनिया में सलामती की सूरते हाल बहुत तेजी से बदल रही है. इस वजह से, हमारी कौमी सलामती के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं और जटिल होती जा रही हैं और आलमी सतह पर जुगराफियाई सियासी सूरते हाल में भी बदलाव आ रहा है.More Related News
