
तालिबान ने भारतीय पत्रकार दानिश का शव रेडक्रॉस को सौंपा, पिता ने लाश भारत लाने की अपील की
Zee News
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि काबुल में हमारे राजदूत अफगान अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं. भारतीय अफसर दानिश सिद्दीकी के परिवार के साथ भी लगातार राब्ता कायम कर रहे हैं.
नई दिल्लीः अफगानिस्तान के कंधार में जंग की कवरेज के दौरान हलाक हुए पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारत के फोटो जर्नालिस्ट दानिश सिद्दीकी की लाश तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति (आईसीआरसी) के हवाले कर दिया है. जराया ने जुमे को कहा कि तालिबान के जरिए रेडक्रॉस समिति को शव सौंपे जाने की सूचना भारत को दे दी गई है और भारतीय अफसर पत्रकार की लाश को भारत वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं. इस बीच दानिश सिद्दीकी के पिता मो अख्तर सिद्दीकी ने सरकार से अपील की है कि शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए. जराया ने बताया कि काबुल में वाके भारतीय दूतावास सिद्दीकी की लाश वापस लाने के लिए अफगान अफगान अफसरों के संपर्क में है. इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार फोटो पत्रकार के परिवार के संपर्क में है. घटना के वक्त वह अफगान बलों और तालिबान के आतंकवादियों के बीच कंधार में हो रही भीषण लड़ाई की कवरेज कर रहे थे. देश-दुनिया के नेताओं ने जताया दुःख केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, “दानिश सिद्दीकी ने अपने पीछे एक असाधारण कार्य छोड़ा है. फोटोग्राफी के लिए उन्हें पुलित्जर पुरस्कार मिला था और उन्हें कंधार में अफगान बलों की सुरक्षा प्राप्त थी. उनकी एक तस्वीर साझा कर रह रहा हूं. गंभीर संवेदना. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.” दानिश की मौत पर भारत, अफगानिस्तान सहित दुनिया भर के नेताआंे, पत्रकारों और पत्रकार संगठनों ने दुःख जताया है.More Related News
