
तालिबान ने दी बड़ी चेतावनी, किसी पेशवर और अफगानिस्तानी को नहीं जाने दिया जाएगा बाहर
Zee News
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अब अफगानिस्तान के डॉक्टरों और शिक्षाविदों को यह देश नहीं छोड़ना चाहिए, उन्हें अपने विशेषज्ञ क्षेत्रों में काम करना चाहिए.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से सभी विदेशी अफगानिस्तान छोड़कर भाग रहे हैं. सभी देश अपने शहरियों को वहां से निकाल रहे हैं. लोगों में तालिबान का खौफ देखा जा रहा है. इसी कारण लोग अफगानिस्तान को छोड़ रहे हैं. इस बीच तालिबान ने बड़ा बयान दिया और कहा है कि अब किसी भी अफगानी को देश नहीं छोड़ने दिया जाएगा. तालिबान ने कहा है कि वह अफगान नागरिकों को काबुल एयरपोर्ट की यात्रा करने से रोकेंगे, ताकि कोई अफगानी निकासी (इवैकुएशन) विमानों पर सवार होकर विदेश न चला जाए. "विषेशज्ञों के जाने से हो रहा है नुकसान" मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अब अफगानिस्तान के डॉक्टरों और शिक्षाविदों को यह देश नहीं छोड़ना चाहिए, उन्हें अपने विशेषज्ञ क्षेत्रों में काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इनके जाने से देश को नुकसान होगा और अब ऐसा होने नहीं दिया जाएगा. तालिबान ने आगे कहा कि यहां के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. अब हालात सामान्य हो रहे हैं. हम लोगों को लगातार समझा रहे हैं कि डरने की जरूरत नहीं है.More Related News
