
तालिबान ने कहा- भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं; जानिए भारत का रुख
Zee News
तालिबान के प्रवक्ता जुबिउल्लाह मुजाहिद ने यह भी कहा कि समूह जिसके हाथ में अब अफगानिस्तान की बागडोर है वह भारत को क्षेत्र में एक अहम हिस्सा मानता है.
इस्लामाबादः तालिबान के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि समूह भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है. तालिबान के प्रवक्ता जुबिउल्लाह मुजाहिद ने यह भी कहा कि समूह जिसके हाथ में अब अफगानिस्तान की बागडोर है वह भारत को क्षेत्र में एक अहम हिस्सा मानता है. पाकिस्तान के एआरवाई समाचार चैनल ने बुधवार को मुजाहिद के हवाले से कहा कि हम क्षेत्र के एक अहम हिस्से भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं. हमारी आकांक्षा है कि भारत अफगान लोगों के हितों के अनुरूप अपनी नीति तैयार करे. अमेरिकी सैनिकों की वापसी से दो सप्ताह पहले, 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था. हमारी नीति बिलकुल स्पष्ट है अफगानिस्तान में ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ और ‘इस्लामिक स्टेट’ के पुनः सिर उठाने की आशंका से जुड़े सवाल के जवाब में मुजाहिद ने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि हम अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी अन्य देश के खिलाफ नहीं करने देंगे. हमारी नीति बिलकुल स्पष्ट है. चैनल के मुताबिक मुजाहिद का यह कहना था कि पाकिस्तान और भारत को लंबित मुद्दों का समाधान निकालने के लिए एक साथ बैठना होगा क्योंकि ये दोनों पड़ोसी हैं और उनके हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.More Related News
