
तालिबान को IMF से करारा झटका, कहा- अगर फंडिंग चाहिए तो पूरी करनी होगी ये शर्त
Zee News
आईएमएफ ने कहा कि वह अफगानिस्तान के आर्थिक हालात से बेहद चिंतित है और उसने आलमी बिरादरी से देश में किसी इंसानी बोहरान को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की गुज़ारिश की.
वाशिंगटन: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने कहा कि तालिबान की कियादत वाली हुकूमत की मान्यता पर आलमी बिरादरी में स्पष्टता आने तक अफगानिस्तान के साथ उसका जुड़ाव सस्पेंड रहेगा.
आईएमएफ ने कहा कि वह अफगानिस्तान के आर्थिक हालात से बेहद चिंतित है और उसने आलमी बिरादरी से देश में किसी इंसानी बोहरान को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की गुज़ारिश की. आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने गुरुवार को वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'अफगानिस्तान के साथ हमारा जुड़ाव तब तक सस्पेंड कर दिया गया है, जब तक कि सरकार की मान्यता पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर स्पष्टता नहीं हो जाती.'
More Related News
