
तालिबान के एक प्रतिनिधमंडल ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात, बीजिंग को बताया भरोसेमंद दोस्त
Zee News
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने मीडिया ब्रीफिंग में इस बात की तस्दीक की कि बरादर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने बीजिंग के नजदीक बंदरगाह शहर तिआंजिन में वांग से मुलाकात की है. मंत्रालय ने वांग की बरादर और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा भी किया है.
बीजिंग/तिआंजिनः मुल्ला अब्दुल गनी बरादर की अगुवाई में तालिबान का एक वफद बुध को अचानक चीन के दौरे पर पहुंचा और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात की. बातचीत के दौरान तालिबान ने बीजिंग को “भरोसेमंद दोस्त’ बताया और भरोसा दिलाया कि समूह ‘अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल किसी को भी करने की’ इजाजत नहीं देगा. अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो के बलों की वापसी के बीच तालिबान और चीन के मध्य यह पहली बैठक है. तालिबान ने सरकारी बलों के कब्जे वाले काफी क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है जिससे चीन चिंतित हो रहा था कि उसके अस्थिर शिनजियांग प्रांत के उईगर आतंकवादी समूह, ईस्ट तुर्कीस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) अफगान सीमा से घुसपैठ कर सकते हैं. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने मीडिया ब्रीफिंग में इस बात की तस्दीक की कि बरादर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने बीजिंग के नजदीक बंदरगाह शहर तिआंजिन में वांग से मुलाकात की है. मंत्रालय ने वांग की बरादर और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा भी किया है. कुछ दिन पहले पाकिस्तान-चीन ने आतंक के खिलाफ बनाया था मंसूबा इस मुलाकात के कुछ दिन पहले, 25 जुलाई को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने चेंगदू शहर में वांग से मुलाकात की थी और दोनों देशों ने ऐलान किया था कि अफगानिस्तान में आतंकवादी बलों को खदेड़ने के लिए पाकिस्तान और चीन की ‘संयुक्त कार्रवाई’ शुरू करने की योजना है.More Related News
