
तालिबान का उदाहरण देकर महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी, कह दी ये बड़ी बात
Zee News
महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने आज कुलगाम में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने जारिहाना रुख एख्तियार करते हुए कहा कि मोदी हुकूमत कश्मीरियों के सब्र का इम्तेहान न लें.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पीडीपी (PDP) नेता और रियासत की साबिक वज़ीरे आला महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) लगातार मरकज़ी हुकूमत की तंकीद करती रही हैं. अब अफगानिस्तान में तालिबान की जीत के बाद महबूबा मुफ्ती ने मोदी हुकूमत को आड़े हाथों लिया है और तालिबान की मिसाल पेश करते हुए भीरतीय हुकूमत को चेतावनी जारी की है. पाकिस्तान और कश्मीरियों से हुकूमत बात का करे आग़ाज़ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने आज कुलगाम में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने जारिहाना रुख एख्तियार करते हुए कहा कि मोदी हुकूमत कश्मीरियों के सब्र का इम्तेहान न लें. उसे भी एक दिन हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मोदी हुकूमत अटल बिहारी वाजपेयी की तरह पाकिस्तान और कश्मीरियों से बात करे. उन्होंने यह भी कहा कि आगर आजादी के वक्त बीजेपी होती तो आज कश्मीर भारत में नहीं होता.More Related News
