)
ताइवान के बाद भारत से भिड़ेगा चीन! कोर इंट्रेस्ट में अरुणाचल को किया शामिल, पहले छोड़ने को था तैयार
Zee News
India vs China: पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपने कोर इंटरेस्ट में शामिल कर लिया है, जो भारत के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है. लेकिन सवाल उठता है कि चीन तो अरुणाचल प्रदेश से दावा छोड़ने को तैयार था, फिर कोर इंटरेस्ट में कैसे शामिल हो गया है. जानें इस नए डेवलमेंट को एक्सपर्ट जियोपॉलिकल की कौन सी वजह मानते हैं.
India vs China: भारत और चीन की रिश्ते खट्टे-मीठे रहे हैं, लेकिन मौजूदा समय में रिश्ते कड़वे हो गए हैं. आगे भी भारत-चीन के रिश्ते कैसे रहेंगे यह LAC से तय होगा. हालांकि उम्मीद के मुताबिक, LAC का विवाद सुलझने के बजाय बढ़ता नजर आ रहा है. इसकी वजह पेंटागन की रिपोर्ट है, जिसमें दावा किया गया है कि चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश को कोर इंटरेस्ट में शामिल कर लिया है. चीन के कोर इंटरेस्ट में वो मुद्दे होते हैं, जिन्हें वह किसी भी समझौते के तहत छोड़ता नहीं है. मौजूदा समय में चीन के कोर इंटरेस्ट में ताइवान, दक्षिण चीन सागर और रिपोर्ट के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश हैं, जो भारत और चीन के रिश्ते में जहर घोलने का काम करेंगे.
