)
तहव्वुर राणा को इस विमान से लाया गया था दिल्ली, 26/11 हमले के मास्टरमाइंड के लिए क्यों चुना यही प्लेन
Zee News
26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को NIA की टीम दिल्ली पहुंचा चुकी है. इस खास ऑपरेशन के लिए लग्जीरियस गल्फस्ट्रीम G550 जेट चुना गया. अब सवाल ये उठता है कि इस ऑपरेशन के लिए यही विमान क्यों चुना गया.
नई दिल्ली: 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को NIA की टीम गुरुवार को अमेरिका से दिल्ली ले आई है. पाकिस्तान में जन्मे तहव्वुर राणा कनाडाई नागरिक है. तहव्वुर को दिल्ली लाने के लिए एक खास चार्टर विमान को चुना गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रत्यर्पण ऑपरेशन के लिए गल्फस्ट्रीम G550 का इस्तेमाल किया गया था. आपको बता दें कि यह एक सुपर मिड साइज का अल्ट्रा लॉन्ग रेंज बिजनेस जेट है.
More Related News
