
तमिलनाडु: एक ही परिवार के 4 शव सूखी घास के ढेर से बरामद, दमकल विभाग कर रहा है जांच
Zee News
दमकल विभाग (Fire Department) के अधिकारियों ने बताया, 'देर रात आग लगने की सूचना मिली थी. पुलिस विभाग की तरह हम भी इस मामले की भी कई एंगल से जांच कर रहे हैं.'
पलानी: तमिलनाडु (Tamilnadu) के दिंडुक्कल जिले के एक गांव में परिवार के चार सदस्यों के शव सूखी घास के ढेर से शनिवार को जली हुई अवस्था में मिली है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद यह जानकारी मीडिया से साझा की है. पुलिस ने बताया कि दिंडुक्कल शहर से करीब 10 किलामीटर दूर स्थित वट्टाकोडुनवलासू गांव से सूखी घास के ढेर से जो शव मिले हैं उनकी पहचान मुरूगेशन, उसकी पत्नी और दो बच्चों के तौर पर की गई है. उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने वहां बड़े मौजूद सूखी घास में लगी आग से उनका शव निकाला.More Related News
