
ढाई लाख के लिए एक मां ने कर दी अपनी ही बेटी की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
Zee News
दोनों ने साल 2019 में एक प्लॉट खरीदा था और उसके लिए इंस्टॉलमेंट में पैसे दे रहे थे. उन्होंने 1.49 लाख रुपये बैंक को चुका दिए थे, लेकिन बाकी के पैसों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था.
लुधियाना: शहर के हंबड़ा इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर अपनी ही बेटी हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस बच्ची की हत्या की गई, उसका नाम भारती था. 9 साल की बच्ची का कत्ल इश्योरेंस के पैसों के लिए किया गया. वह 27 साल की अपनी मां पिंकी और सौतेले पिता 31 साल के नरिंदरपाल के साथ रहती थी.More Related News
