
ढाई महीने बाद आज से BHU में शुरू हो रहा है OPD, मरीजों के लिए बनाए गए ये नियम
Zee News
डॉक्टर्स का कहना है कि सभी को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना जरूरी होगा. वहीं, इलाज कराने आए लोग बिना मास्क के नहीं आएंगे.
विशांत श्रीवास्तव/वाराणसी: उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर हल्की पड़ गई है. ऐसे में कई अस्पतालों में नॉन-केविड वॉर्ड और ओपीडी खुलने की भी कवायद शुरू हो रही है. इसी के साथ वाराणसी के बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में नॉन-कोरोना मरीजों के लिए ओपीडी खोली जा रही है. इसके लिए बीते मंगलवार पूरे दिन सभी ओपीडी में साफ-सफाई हुई. 13 अप्रैल से था बंद साफ-सफाई के दौरान एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने आकर निरीक्षण किया और व्यवस्था का हालचाल लिया. बता दें कि कोरोना संक्रमण ने की दूसरी लहर ने जबसे गति पकड़ी थी, तबसे सर सुंदरलाल अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई थीं. इन ढाई महीनों में टेलीमेडिसिन की मदद से ही पेशंट्स देखे जा रहे थे.More Related News
