
ढाई फुट के अंजीम मंसूरी को आखिर मिल ही गई उनकी दुल्हनिया, सगाई हुई पक्की
Zee News
अजीम मंसूरी के चाचा निसार मंसूरी ने बताया कि फिलहाल अजीम मंसूरी की सगाई पक्की हो गई है. करीब 1 साल बाद अजीम मंसूरी की शादी कर दी जाएगी.
नई दिल्ली: शामली में कैराना नगर के निवासी 2 फुट 6 इंच कद वाले अजीम मंसूरी को आखिरकार दुल्हन मिल ही गई. उनकी सगाई पक्की हो गई है और निकाह अगले साल होगा. अजीम मंसूरी के परिजनों ने हापुड़ पहुंच कर उनके कद वाली लड़की से उनकी सगाई पक्की कर दी है. अगले साल अजीम की शादी होने की उम्मीद है. सगाई होने पर अजीम ने कहा कि वह शादी होने के बाद अपनी दुल्हन को लेकर सबसे पहले सऊदी अरब और हज पर ले जाएंगे.More Related News
