
ड्रोन से तलाशे जाएंगे अवैध शराब के अड्डे, भारत-नेपाल सीमा के जंगल होंगे रडार पर
Zee News
पिछले मई माह और जून की शुरुआत में अलीगढ़ और प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में जहरीली शराब से मौतों के मामले सामने आए थे.
बहराइच: जहरीली शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए बहराइच के, नेपाल से सटे वन क्षेत्रों में अवैध शराब के अड्डे तलाशने के काम में ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. बहराइच के जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने बुधवार को बताया कि नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और आबकारी विभाग संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाएंगे. सख्त कार्रवाई के निर्देश उन्होंने बताया कि बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमावर्ती जंगलों, विशेष तौर पर जिले के मिहींपुरवा इलाके के वनों में ड्रोन कैमरों की मदद से अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने के अड्डों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.More Related News
