
ड्रोन पहुंचाएंगे डाक, पीएम नरेंद्र मोदी का सपना सच होगा
Zee News
जयप्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी ड्रोन के इस्तेमाल के बारे में अच्छी तरह से वाकिफ हैं. वह चाहते हैं कि ड्रोन देश के दूरदराज के इलाकों से जुड़ें.
चेन्नई: जल्द ही आपके डाक पैकेट ड्रोन से आ सकते हैं. चेन्नई स्थित स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस यह सेवा लेकर आ रही है. यह एक ड्रोन-ए-ए-सर्विस (डीएएएस) है. हाल में 22 अक्तूबर को इस स्टार्टअप के सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद से जयप्रकाश उत्साह से लबरेज हैं. देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
पीएम चाहते हैं, ड्रोन दूरदराज के इलाकों से जुड़ें जयप्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी ड्रोन के इस्तेमाल के बारे में अच्छी तरह से वाकिफ हैं. वह चाहते हैं कि ड्रोन देश के दूरदराज के इलाकों से जुड़ें. दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को दवाएं और अन्य चीजें पहुंचाने के अलावा ड्रोन उन्हें डाक पैकेज भी पहुंचा सकते हैं.
