)
ड्रोन का खेल खत्म! इंडिया ने ब्रिटेन से 468 मिलियन डॉलर में मंगवाई 'लेजर' मिसाइल; बॉर्डर पर दुश्मनों का काम-तमाम
Zee News
LMM missile deal: मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, दुश्मन के ड्रोन और छोटे विमानों ने भारतीय सीमा पर जासूसी करने और हमला करने की कई कोशिशें की थीं. ऐसे में, छोटे और तेज उड़ने वाले ड्रोनों से निपटने के लिए LMM मिसाइल बेहद कारगर साबित होंगे.
LMM missile deal: भारतीय सेना ने अपनी हवाई सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सेना ने ब्रिटेन की कंपनी थेल्स यूके के साथ 468 मिलियन डॉलर (करीब 3,900 करोड़ रुपये) का एक बड़ा सौदा किया है. यह डील एक खास तरह की मिसाइल, लाइटवेट मॉड्युलर मिसाइल (LMM) खरीदने के लिए की गई है. इस मिसाइल का मेन काम दुश्मन के ड्रोन, यहां तक कि छोटे स्टील्थ ड्रोन, लड़ाकू ड्रोन और हेलीकॉप्टरों को हवा में ही ढेर करना है.
More Related News
