
ड्रैगन सावधान: सीमा पर China की हर चालबाजी होगी कैद, आधुनिक ड्रोन कर रहे LAC की रखवाली
Zee News
वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर निगरानी को मजबूत करने के लिए भारत ने आधुनिक ड्रोन कैमरों की तैनाती की है, जो चीन की हर चालबाजी को कैद करने में सक्षम हैं. इजराइली निर्मित हेरॉन मार्क-1 ड्रोन LAC के पहाड़ी इलाकों पर चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं.
नई दिल्ली: वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन (China) की तरफ से होने वाली हर हरकत पर भारत (India) की पैनी नजर होगी. सीमा की निगरानी को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना के बेड़े में आधुनिक ड्रोन कैमरे शामिल किए गए हैं. ये ड्रोन कैमरे (Drone Camera) बेहद उन्नत किस्म के हैं, जो चीन की हर हरकत को कैद कर सकेंगे. ड्रैगन से निपटने के लिए समग्र सैन्य तैयारियों को पहले से ज्यादा मजबूत करने के लिए भारत ने एक व्यापक रणनीति के तहत LAC पर ये ड्रोन कैमरे स्थापित किए हैं.
पिछले साल गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद भी कई बार चीन और भारतीय सैनिकों में संघर्ष की घटनाएं सामने आती रही हैं. ऐसे में साफ है एलएसी पर चीन भारत के लिए लगातार सिरदर्द बना हुआ है. यही वजह है कि भारत ड्रैगन की हर हरकत पर नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक अपना रहा है.
