)
ड्रैगन की 'मोनोपॉली' खत्म! अब देश में ही बनेंगे रेयर अर्थ मैग्नेट, ₹7,280 करोड़ की योजना को मंजूरी; भारत को क्या फायदा?
Zee News
India Rare Earth ₹7280 crore approve: भारत सरकार द्वारा मंजूर ₹7,280 करोड़ की यह योजना न सिर्फ रेयर अर्थ मैग्नेट के उत्पादन को बढ़ावा देगी, बल्कि यह भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और हाई-टेक डिफेंस जैसे क्षेत्रों में वैश्विक लीडर बनने में मदद करेगी.
India Rare Earth ₹7280 crore approve: दुनिया में रेयर अर्थ मैग्नेट की मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है. वहीं इस रेयर अर्थ मैग्नेट पर चीन की मोनोपॉली है. ऐसे में, भारत ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एक बेहद अहम फैसला लिया है. DD News की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ₹7,280 करोड़ की एक मेगा-योजना को मंजूरी दे दी है. यह योजना भारत के लिए रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये खास चुंबक आज की आधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, विंड टर्बाइन और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स का एक जरूरी हिस्सा हैं. इस समय इन चुंबकों के लिए भारत की निर्भरता मुख्य रूप से चीन पर है. ऐसे में, सरकार की इस पहल से घरेलू उत्पादन को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे तकनीकी आत्मनिर्भरता का रास्ता खुलेगा.
