
डॉ. सुभाष चंद्रा ने इनवेस्को पर लगाया साजिश रचने का आरोप, शेयरधारकों और सरकार से की भावुक अपील
Zee News
ज़ी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्रा (Dr. Subhash Chandra) ने इनवेस्को पर ZEEL के टेकओवर के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि मैं इनवेस्को से मालिक की तरह नहीं, बल्कि एक शेयरधारक की तरह व्यवहार करने का आग्रह करता हूं.
नई दिल्ली: ज़ी एंटरटेनमेंट (ZEEL) और इनवेस्को के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है और कंपनी के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्रा (Dr. Subhash Chandra) फ्रंटफुट पर आ गए हैं. उन्होंने इनवेस्को पर ज़ी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के टेकओवर के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि मैं इनवेस्को से मालिक की तरह नहीं, बल्कि एक शेयरधारक की तरह व्यवहार करने का आग्रह करता हूं.
डॉ. सुभाष चंद्रा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ज़ी एंटरटेनमेंट (ZEEL) और सोनी ग्रुप की भारतीय इकाई के साथ विलय की तैयारी चल रही है. 1990 के दशक की शुरुआत में ज़ी टीवी की स्थापना करने वाले डॉ. चंद्रा के पास वर्तमान में Zee में कोई आधिकारिक पद नहीं है, लेकिन उनके बेटे पुनीत गोयनका सीईओ हैं और परिवार के पास कंपनी का 3.99% हिस्सा है. पुनीत गोयनका मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी के सीईओ बने रहेंगे.
