
डॉयचे वेले के पत्रकार की तलाश में निकले तालिबान ने रिश्तेदार को उतारा मौत के घाट : चैनल
NDTV India
डॉयचे वेले के महानिदेशक पीटर लिंबोर्ग ने इस हत्या की कड़ी निंदा की और कहा कि अफगानिस्तान में मीडियाकर्मी और उनके परिवारों के लिए खतरा है.
जर्मन पब्लिक ब्रॉडकास्ट ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों ने डॉयचे वेले के पत्रकार के एक रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है. DW ने गुरुवार को कहा कि आतंकवादी पत्रकार की घर-घर जाकर तलाशी कर रहे थे, वह अब जर्मनी में काम करता है. पत्रकार के अन्य रिश्तेदार आखिरी पलों में तालिबान से बच निकलने में कामयाब रहे, वे अब इधर-उधर छिपे हुए हैं. डॉयचे वेले के महानिदेशक पीटर लिंबोर्ग ने इस हत्या की कड़ी निंदा की और कहा कि अफगानिस्तान में मीडियाकर्मी और उनके परिवारों के लिए खतरा है. उन्होंने कहा कि तालिबान द्वारा हमारे संपादक के एक करीबी रिश्तेदार की हत्या दुखद है. ये उस गंभीर खतरे को उजागर करता है, जिसमें अफगानिस्तान में हमारे सभी कर्मचारी और उनके परिवार खुद को पाते हैं.More Related News

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में दोनों पायलटों की मौत
US Plane Collision: न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर












