
‘डीपफेक’ बनाने के लिए AI के इस्तेमाल पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, लोगों से की ये खास अपील
Zee News
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कुछ विवादास्पद टिप्पणियों वाली फिल्म आती थी और चली जाती थीं, लेकिन अब यह एक बड़ा मुद्दा बन गया है. उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन भी इस आधार पर मुश्किल हो जाता है कि उन्होंने समाज के कुछ तबकों का अपमान किया है, भले ही उन्हें बनाने में भारी राशि खर्च की गई हो.
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृत्रिम मेधा (एआई) और ‘डीप फेक’ प्रौद्योगिकी से उत्पन्न चुनौतियों को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को मीडिया से आग्रह किया कि वे इन तकनीकों के कारण पैदा हुई चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरुक और शिक्षित करें. यहां पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘दिवाली मिलन’ कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने गरबा महोत्सव में भाग लेते हुए अपना एक वीडियो देखा, जबकि उन्होंने स्कूल के दिनों से ऐसा नहीं किया है.
