
‘डिस्मेंटलिंग ग्लोबल हिन्दुत्व’ को देशभर में नाराजगी, संत समाज ने की ये मांग
Zee News
#DismantlingGlobalHindutva: इस सम्मेलन के आयोजन से नाराज उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) ने कार्यक्रम के खिलाफ नाराजगी जताई है. वहीं भारत में अयोध्या के संत समाज से लेकर कई जगह इस आयोजन को फौरन बंद कराने की मांग की गई है.
नई दिल्ली: बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने विदेश में हो रहे एक विवादास्पद सम्मेलन के आयोजकों पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी नेता ने कहा, 'डिस्मेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व' (Dismantling Global Hindutva) नाम से जो तमाशा हो जा रहा है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. देवधर ने कहा कि डिस्मेंटल तो उस चीज को किया जाता है जिसे किसी ने एसेंबल किया हो. हिंदुत्व कोई चाइनीज खिलौना नहीं है जिसे कोई डिस्मेंटल कर देगा. बीजेपी नेता ने कहा, 'हजारों साल से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है. हिंदुत्व को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने वे ऑफ लाइफ कहा है. यह आयोजन पूरी दुनिया के कम्युनिस्टों का फ्रस्ट्रेशन है. एक विफल विचारधारा एक झूठी विचारधारा जो अपने आप को जबरदस्ती साबित करने के लिए कई लोगों की जान ले चुकी है. हमने त्रिपुरा से इस विचारधारा को उखाड़ फेंका. ऐसे सम्मेलन से कुछ होने वाला नहींMore Related News
