
डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं नुसरत जहां, डॉक्टर्स से की ये खास अपील
Zee News
तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को डिलिवरी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 26 अगस्त को उनकी डिलिवरी हो सकती है.
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है और डिलिवरी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि नुसरत जहां अपनी शादी को अमान्य बता चुकी हैं और पति निखिल जैन (Nikhil Jain) के साथ अनबन को लेकर उनका रिश्ता चर्चा में रहा था. आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को बुधवार को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और 26 अगस्त को उनकी डिलिवरी हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, नुसरत जहां ने डॉक्टर्स से कहा है कि डिलिवरी के दौरान यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) को उनके पास रहने दिया जाए.More Related News
