
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लगवाई वैक्सीन, लोगों से की ये अपील
Zee News
केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराया है. उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई. इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं. उनकी पत्नी ने भी वैक्सीन लगवाई. इस दौरान डिप्टी सीएम ने लोगों से टीकाकरण अभियान में वैक्सीन लगवाने की अपील भी की. सिविल अस्पताल, लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के क्रम में वैक्सीन की पहली खुराक परिवार सहित लगवाई। यह वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित हैं। टीकाकरण अभियान में लगे सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों का हृदय से आभार। वैक्सीन लगवाएं और भारत को कोरोना मुक्त बनाए। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,"सिविल अस्पताल, लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के क्रम में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक परिवार सहित लगवाई. यह वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित हैं. टीकाकरण अभियान में लगे सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों का हृदय से आभार. कोरोना वैक्सीन लगवाएं और भारत को कोरोना मुक्त बनाए.More Related News
