
डिजिटल हुए दिल्ली के श्मशान और कब्रिस्तान, ऑनलाइन चेक कर सकेंगे स्लॉट
Zee News
उत्तरी निगम महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि नागरिक उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले श्मशान घाटों, कब्रिस्तानों में रियल टाइम स्पेस की उपलब्धता देख सकते हैं.
नई दिल्ली: नॉर्थ दिल्ली नगर निगम ने श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में जगह की रियल टाइम उपलब्धता और डिजिटल स्लिप के लिए एक ऑनलाइन एप्लिकेशन तैयार किया है. इसके साथ ही इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नागरिकों को डिजिटल श्मशान पर्चियां भी मिल सकेंगी.
नॉर्थ एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में कुल 12 श्मशान घाट और कब्रिस्तान आते हैं. इनमें निगम बोध घाट, इंदर पुरी, पंचकुइयां रोड, संतनगर, बेरी वाला बाग, वजीरपुर जेजे कॉलोनी, पश्चिम विहार श्मशान घाट, हैदर पुर श्मशान घाट, रोहिणी सेक्टर-26 श्मशान घाट, मंगोल पुरी श्मशान घाट, मंगोल पुरी कब्रिस्तान और मंगोल पुरी दफन मैदान शामिल हैं.
