
डिक्की में तहखाना बनाकर रखी गई थी 700 से अधिक लीटर शराब, चालक सहित 4 गिरफ्तार
Zee News
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पटना जानी वाली टू बाय टू लग्जरी बस कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एक होटल पर रुकी हुई थी. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना पुलिस ने बस की जांच करना शुरू किया तो बस की डिक्की के अंदर एक तहखाना बना हुआ दिखाई दिया.
Kaimur: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. यहां शराब पीना, पीलाना और शराब रखना या बेचना कनूनन अपराध है बावजूद इसके शराब माफिया शराब तस्करी को लेकर नित्य नए हथकंडे अपना रहे हैं. अब शराब माफियाओं द्वारा यात्री बस में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी करने का मामला उजागर हुआ है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पटना जानी वाली टू बाय टू लग्जरी बस कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एक होटल पर रुकी हुई थी. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना पुलिस ने बस की जांच करना शुरू किया तो बस की डिक्की के अंदर एक तहखाना बना हुआ दिखाई दिया.
