)
डर के मारे दुबके बैठे थे पाकिस्तानी युद्धपोत... सिर्फ 96 घंटों में पाकिस्तान तबाह करने को तैयार थी इंडियन नेवी!
Zee News
Indian navy: हाल में ही वाइस एडमिरल सोबती ने जानकारी दी है कि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इंडियन नेवी ने पाकिस्तान का रास्ता ब्लाक कर दिया था. और INS Vikrant पर Mig-29k को भी तैनात किया गया था. जो किसी भी समय हमला करने को तैयार था.
Indian navy in operation sindoor: भारत के तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान के ऊपर चारों तरफ से जबरदस्त दबाव बना के रखा था. एयरफोर्स और आर्मी, के सेनाओं ने जहां हवाई हमले और शेलिंग के मदद से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था, वहीं इंडियन नेवी नें पाकिस्तान को पूरी तरह से अरब सागर में ब्लॉक करके रखा था. हाल में ही महू में आयोजित रणसंवाद में, वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है. तरुण सोबती के मुताबिक नेवी ने पाकिस्तानी नेवी को कहीं से भी हिलने का मौका नहीं दिया था. और साथ ही आईएनएस विक्रांत पर पर मिग-29k को तैनात कर रखा था. जो किसी भी वक्त अटैक करने के लिए तैयार थे.
