
ठाकरे ने कोश्यारी पर लगाया हिंदुओं को बांटने का आरोप, बोले- उन्हें दिखानी चाहिए कोल्हापुरी चप्पल
Zee News
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई के संबंध में की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि अब यह तय करने का समय आ गया है कि उन्हें घर वापस भेजा जाये या जेल भेजा जाये.
नई दिल्लीः शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई के संबंध में की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि अब यह तय करने का समय आ गया है कि उन्हें घर वापस भेजा जाये या जेल भेजा जाये.
हिंदुओं के ध्रुवीकरण का लगाया आरोप ठाकरे ने राज्यपाल पर मुंबई और ठाणे में ‘शांति से रह रहे हिंदुओं का ध्रुवीकरण’ करने का भी आरोप लगाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव ने कहा कि महाराष्ट्र में बहुत सी चीजें जो उन्हें दिखानी होंगी. खाना-पीन, पहाड़ जैसी कई चीजें हैं. उन्हें कोल्हापुरी चप्पल भी दिखानी चाहिए.
