
ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा 'Reject Zomato', जानिए क्यों हुआ ऐसा
Zee News
Reject Zomato Trend On Twitter: ट्विटर यूजर फूड डिलीवरी ऐप Zomato का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि तमिलनाडु में हिंदी को नहीं थोपा जा सकता है.
नई दिल्ली: फूड डिलीवरी ऐप Zomato का ट्विटर विरोध हो रहा है. ट्विटर पर #Reject_Zomato ट्रेंड कर रहा है. Zomato पर आरोप लगा है कि उसने हिंदी को थोपने की कोशिश की है. Who said Hindi is our national language???
आरोप के मुताबिक, तमिलनाडु के एक यूजर ने Zomato से खाना ऑर्डर किया लेकिन उसे वो फूड आइटम नहीं मिला जो उसने ऑर्डर किया था. इसके बाद यूजर ने रिफंड मांगने के लिए कस्टमर केयर सपोर्ट से संपर्क किया. लेकिन भाषा को लेकर दोनों में विवाद हो गया.
More Related News
