
ट्विटर ने भारत के नक्शे से किया छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया भारत से अलग हिस्सा
Zee News
किसी मुल्क के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करना एक संगीन अपराध माना जाता है. इसलिए ट्विटर के इस गलती के लिए मरकजी हुकूमत कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है.
नई दिल्लीः भारत के नए आईटी कानूनों के पालन को लेकर मरकजी सरकार और माइक्रो ब्लोगिंग साइट ट्विटर के बीच तनाजा और बढ़ सकता है. अब ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की एक नया विवाद पैदा कर दिया है. ट्विटर की वेबसाइट पर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को हिन्दुस्तान से बाहर एक अलग मुल्क के तौर पर दिखाया गया है. ‘‘Tweep Life’ सेक्शन पर दिखाई देने वाला नक्शा जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलहदा दिखाता है. किसी मुल्क के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करना एक संगीन अपराध माना जाता है. इसलिए ट्विटर के इस गलती के लिए मरकजी हुकूमत कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकार ने केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर ट्विटर को फटकार लगाई थी.More Related News
