
ट्रिब्यूनलों में नियुक्तियों की देरी पर SC सख्त, कहा- हमारे सब्र का इम्तेहान न ले केंद्र
Zee News
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से इस मामले को गुरुवार तक के लिए मुल्तवी करने की गुज़ारिश की क्योंकि अटॉर्नी जनरल के. वेणुगोपाल, कुछ ज़ाती वजहों उपलब्ध नहीं हो सके.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ट्रिब्यूनल सुधार एक्ट (Tribunal Reforms Act) और नियुक्तियों ( Tribunal Appointments) में देरी को लेकर मरकज़ी हुकूमत से कड़ी नाराजगी जताई है. चीफ जस्टिस (CJI) एनवी रमन्ना की की सदारत वाली जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और एल नागेश्वर राव की पीठ ने कहा कि यह साफ है कि आप इस अदालत के फैसलों का सम्मान नहीं करना चाहते हैं. जस्टिस रमन्ना ने कहा कि अदालत इस सूरते हाल से `बेहद परेशान` है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी देने के लिए अदालत सरकार से खुश है. उन्होंने कहा, हम हुकूमत के साथ कोई टकराव नहीं चाहते हैं.'More Related News
