)
ट्रंप VS मादुरो! ड्रग का बहाना तनाव का असली कारण वेनेजुएला का खजाना, दुनिया के सबसे बड़े तेल पर भंडार अमेरिका की नजर
Zee News
US and Venezuela tension: पिछले कुछ महीनों से अमेरिकी युद्धपोत, एयरक्राफ्ट कैरियर और फाइटर जेट वेनेजुएला को तीन तरफ से घेरकर खड़े हुए हैं. अभी तक एक हमला जमीन पर नहीं हुआ है. जिसका सीधा अर्थ अमेरिका वेनेजुएला को डरा कर घुटने पर लाना चाहता है, जिससे दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार अमेरिका के कब्जे में आ जाए.
US and Venezuela tension: अमेरिका ने दक्षिण कैरिबियन सागर में डेरा डाला हुआ है. वेनेजुएला को तीन तरफ से अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर, युद्धपोत और मिसाइलों से लैस फाइटर जेट घेर कर बैठे हैं. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को हमले की धमकी दे रहे हैं. हालांकि अभी तक एक भी मिसाइल हमला वेनेजुएला पर नहीं हुआ है. दूसरी तरफ मादूरो भी झुकने को तैयार नहीं हैं. अमेरिका की हर चाल का जवाब दे रहे है. वेनेजुएला संभावित हमले से पहले युद्धाभ्यास कर रहा है.
