टोक्यो स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए महिंद्रा बनाएगी XUV700 का ख़ास जेवलिन एडिशन
NDTV India
महिंद्रा टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा, अवनी लेखारा और सुमित अंतिल के लिए XUV700 के तीन जेवलिन एडिशन डिजाइन करेगी.
टोक्यो ओलंपिक और पैरालिंपिक 2020 में भारतीय खिलोड़ियों ने कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं. कई वाहन निर्माता इन खिलाड़ियों को अपने कारें तोहफे के रूप में दे रहे है. महिंद्रा भी उनमें से एक है और हाल ही में हमने आनंद महिंद्रा को ट्विटर पर नीरज चोपड़ा को बिल्कुल नई और महिंद्रा एक्सयूवी700 पेश करने की घोषणा करते हुए देखा. चोपड़ा ने जेवलिन फेंकने में हमारे देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुर्खियां बटोरीं हैं. अब महिंद्रा नीरज चोपड़ा, अवनी लेखारा और सुमित अंतिल तीनों के लिए XUV700 के तीन जेवलिन एडिशन डिजाइन करेगी. लेखारा और अंतिल ने पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं. An awesome sporting feat. Without exception. His performance demands an XUV 7OO. India now has TWO Golds in this ancient sport. @BosePratap Please design another Javelin edition of the XUV 7OO that we will be privileged to gift this incredible sportsperson. 👏🏽👏🏽👏🏽 https://t.co/DA22MG1pIF Absolutely @anandmahindra Would be a privilege! https://t.co/wBMRsYckfQMore Related News