टोक्यो ओलिंपिक : भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया बनीं महिला सशक्तीकरण विभाग की ब्रांड एंबेसेडर
NDTV India
मुख्यमंत्री धामी ने यहां 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 अन्य को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदना को ब्रांड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की. तीलू रौतेली पुरस्कार पाने वालों की सूची में वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh) ने रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) की खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Kataria) को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग (Women Empowerment and Child Development Department) का ब्रांड एंबेसेडर (Brand Ambassador) बनाने की घोषणा की. टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में टीम के शानदार प्रदर्शन में अहम योगदान देने वाली हरिद्वार जिले के रोशनाबाद गांव की निवासी वंदना के लिए उत्तराखंड सरकार 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की पहले ही घोषणा कर चुकी है.More Related News