)
टैंकों का काल! 'जोरावर' टैंक से हुआ 'नाग Mark-II' मिसाइल का सफल टेस्ट; लद्दाख के दर्रों में भी नहीं बचेगा दुश्मन
Zee News
Zorawar tank Nag Mark-II Testing: ने कमाल का काम किया है. दरअसल, भारतीय सेना को जल्द ही उसका सबसे हल्का, फुर्तीला और सबसे घातक टैंक जोरावर मिलने जा रहा है. इस हल्के टैंक से नाग मार्क-II मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा हो गया है.
Zorawar tank Nag Mark-II Testing: भारतीय सेना की ताकत में एक जबरदस्त इजाफा हुआ है. भारत ने अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए, हल्के युद्धक टैंक 'जोरावर (Zorawar)' से नाग Mark-II (Nag Mark-II) एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) का सफल टेस्टिंग कर लिया है. यह टेस्टिंग इसलिए भी खास है क्योंकि अब भारत के पास एक ऐसा हल्का और फुर्तीला टैंक है, जो दुश्मन के मजबूत टैंकों को भी दूर से ही नेस्तनाबूद करने की क्षमता रखता है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
