)
टेंशन में चीन-पाक! S-400 की अजेय ताकत देख भारत फिर रूस की तरफ, लेकिन गारंटी और पेनल्टी क्लॉज की रखी तगड़ी शर्त
Zee News
India Russia S400 Deal: भारत को दो से तीन अतिरिक्त S-400 रेजिमेंट बेचने के लिए तैयार है. यह पेशकश ऑपरेशन सिंदूर के बाद आई है. इस दौरान S-400 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और मिसाइलों को मार गिराया था.
भारत और रूस के बीच एक बार फिर S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर बातचीत तेज हो गई है. रूस की सरकारी कंपनी रोस्टेक ने इसके संकेत दिए हैं. वह भारत को दो से तीन अतिरिक्त S-400 रेजिमेंट बेचने के लिए तैयार है. यह पेशकश ऑपरेशन सिंदूर के बाद आई है. इस दौरान S-400 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और मिसाइलों को मार गिराया था. इसके प्रदर्शन ने भारतीय वायुसेना का भरोसा और मजबूत कर दिया है. सिस्टम की क्षमता पर उठ रहे सभी सवाल खत्म कर दिए हैं.
More Related News
