
टेंडर घोटाले मामले में IPS अरविंद सेन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, 5 मई को अगली सुनवाई
Zee News
करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़ा में आईपीएस अरविंद सेन के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी.
लखनऊ: पशुपालन विभाग में टेंडर घोटाले के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़ा में आईपीएस अरविंद सेन (Ips Arvind Sen) के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी. एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव इस मामले की विवेचना कर रही हैं. मामले की अगली सुनवाई 5 मई को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच (Lucknow Bench) में होगी. अरविंद सेन पर पशुपालन विभाग में फर्जी टेंडर दिलाने के मामले में नौ करोड़ से अधिक ठगी का आरोप है.More Related News
