)
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का 'प्रचंड' रिकॉर्ड टूटा, आयरलैंड के कप्तान ने रचा इतिहास, तबाही से मचाई खलबली
Zee News
T20 World Cup 2026: आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. दरअसल, लोर्कन टकर ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक प्रचंड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. बता दें कि आयरलैंड और ओमान के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा है. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए हैं.
T20 World Cup 2026: आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. दरअसल, लोर्कन टकर ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक 'प्रचंड रिकॉर्ड' ध्वस्त कर दिया है. बता दें कि आयरलैंड और ओमान के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा है. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए हैं. आयरलैंड का यह T20I में हाईएस्ट स्कोर है.
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का 'प्रचंड' रिकॉर्ड टूटा
आयरलैंड के लिए उसके कप्तान लोर्कन टकर ने 51 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. लोर्कन टकर ने 184.31 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 4 छक्के लगाए. लोर्कन टकर ने अपनी इस पारी के साथ ही इतिहास रच दिया है. लोर्कन टकर अब कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में 92 रनों की पारी खेली थी. इस लिस्ट में क्रिस गेल टॉप पर हैं. क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2010 में भारत के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी.
टी20 वर्ल्ड कप में किसी कप्तान का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
98 रन - क्रिस गेल बनाम भारत (टी20 वर्ल्ड कप 2010)
