
टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित ENBA अवॉर्ड में 'ज़ी हिन्दुस्तान' की धूम, हासिल किए 4 अहम अवॉर्ड
Zee News
एन्बा अवॉर्ड (ENBA Awards) में आपके पसंदीदा न्यूज चैनल ज़ी हिन्दुस्तान की धूम मच गई है. चैनल ने अलग-अलग कैटेगरी में कुल 4 अहम अवॉर्ड हासिल किए हैं.
नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित एन्बा अवॉर्ड (ENBA Awards) में आपके पसंदीदा न्यूज चैनल ज़ी हिन्दुस्तान की धूम मच गई है. चैनल ने अलग-अलग कैटेगरी में कुल 4 अहम अवॉर्ड हासिल किए हैं. दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये पुरस्कार वितरित किए गए. इस कामयाबी पर ज़ी मीडिया के सीईओ और एडिटर इन चीफ़ ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं.
इन चार कैटेगरी में मिला है अवॉर्ड ज़ी हिन्दुस्तान के तेज़ तर्रार एंकर प्रत्युष खरे को बेस्ट एंकर नॉर्दन रीज़न की कैटेगरी में ब्रोंज़ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं प्रत्युष खरे ने ही बेस्ट कन्टीन्यूइंग कवरेज बाई अ रिपोर्टर-हिन्दी की कैटेगरी में सिल्वर अवॉर्ड को हासिल किया.
