
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताएगा ये सुपरस्टार! साबित होगा सबसे बड़ा मैच विनर
Zee News
भारत का ये सबसे बड़ा मैच विनर लंबे समय से टी20 और वनडे मैच खेलने के लिए तरस रहा था. ये दिग्गज 4 साल बाद टीम इंडिया के लिए एक बार फिर नीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे.
नई दिल्ली: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा सकते हैं. बता दें कि रविचंद्रन अश्विन लंबे समय से भारत के लिए टी20 और वनडे मैच खेलने के लिए तरस रहे थे. रविचंद्रन अश्विन 4 साल बाद टीम इंडिया के लिए एक बार फिर नीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे. रविचंद्रन अश्विन का टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना जरूरी है, क्योंकि वह भारत के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं. अश्विन 2011 और 2015 वर्ल्ड कप के अलावा 2012, 2014 और 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का अनुभव रखते हैं. अश्विन भारत के लिए 2013 और 2017 के ICC चैम्पियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी खेल चुके हैं. अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल भी खेला था. भारत के लिए 8 ICC टूर्नामेंट्स में खेलना बहुत बड़ी बात हैं. ऐसे में अश्विन 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को ट्रॉफी दिलाने में बड़ा रोल निभा सकते हैं.

T20 World Cup 2026 Nepal vs Scotland: नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 8 फरवरी को दिल जीतकर की थी. वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीतते-जीतते रह गया था. अब नेपाल ने उसी ग्राउंड पर दिल नहीं, बल्कि मैच जीतकर टूर्नामेंट का अंत किया है. उसने 17 फरवरी को वानखेड़े में ही स्कॉटलैंड को परास्त करके 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में किसी मैच को अपने नाम किया है.

Zimbabwe Qualify in Super-8 T20 World Cup 2026: समय की एक खास बात होती है... ये बदलता जरूर है. जिस टीम ने पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी नहीं किया था, उसने अबकी बार सुपर-8 तक का रास्ता तय कर लिया है. हम बात कर रहे हैं जिम्बाब्वे की, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

What happened if ZIM vs IRE Match Washed Out: सुपर-8 में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे क सिर्फ एक जीत की दरकार है. अगर वो आयरलैंड को हराने में कामयाब होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया का पैकअप हो जाएगा और इस ग्रुप से श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी. हालांकि, अगर ये मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है तो भी इससे ऑस्ट्रेलिया का ही नुकसान है.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरे क्रिकेट जगत में खौफ भरने वाली ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 की भीख मांगती दिख रही है. पहले जिम्बाब्वे ने रौंदा और अब श्रीलंका ने 8 विकेट से धूल चटाकर मुश्किलें बढ़ा दी हैं. फैंस को चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का ये प्रदर्शन पच नहीं रहा है. यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट से बाहर होने की कगार पर है. हम आपको पूरी लिस्ट से रूबरू कराने वाले हैं.

How Can Australia Qualify in Super-8: ग्रुप-बी के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका ने तो सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन उन्होंने कंगारुओं का लगभग पैकअप कर दिया है. अब ऑस्ट्रेलिया को आगे का सफर तय करने के लिए चमत्कार की दरकार है. सबकुछ मंगलवार को होने वाले जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड पर टिका है. आइए विस्तार से इस समीकरण पर नजर डालते हैं.

दुनिया में एक खूंखार गेंदबाज ऐसा भी है, जिसने क्रिकेट की दुनिया में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. इस गेंदबाज ने जो कारनामा किया है, उसकी अभी तक कोई भी दूसरा गेंदबाज बराबरी नहीं कर पाया है. यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि भुवनेश्वर कुमार हैं. भुवनेश्वर कुमार दुनिया के ऐसे अनोखे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में अपना पहला विकेट क्लीन बोल्ड करते हुए हासिल किया है.

India vs Pakistan: भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ईशान किशन की बल्लेबाजी से बहुत खुश हैं, जिन्होंने 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी फिफ्टी बनाई. अभिषेक शर्मा के डक पर आउट होने के बावजूद, ईशान किशन (77 रन) ने पाकिस्तानी बॉलिंग अटैकिंग को ध्वस्त कर दिया और एक धमाकेदार पारी खेलकर अपना दबदबा बनाया.

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में भारत से 61 रन की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसकी लीडरशिप पर तीखा हमला किया. शोएब अख्तर ने PCB चीफ मोहसिन नकवी पर सीधे तौर पर निशाना साधा है.

India vs Pakistan: भारत ने रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई. भारत के हाथों पाकिस्तान की करारी हार के बाद पाकिस्तानी दर्शक बेहद निराश और नाराज नजर आए.




