
टाटा मोटर्स ने की अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बदलाव की घोषणा
NDTV India
टाटा मोटर्स ने पहले बताया था कि बश्चैक निजी कारणों से इस वित्त वर्ष के अंत तक जर्मनी जाना चाहते हैं. जानें अब कौन देखेगा टाटा मोटर्स में इस पद पर काम?
टाटा मोटर्स ने ऐलान किया है कि उनके सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर - ग्वेंटर बश्चैक अपने पद से 30 जून 2021 को हटा दिए जाएंगे. टाटा मोटर्स ने इससे पहले बताया था कि बश्चैक निजी कारणों से इस वित्त वर्ष के अंत तक जर्मनी जाना चाहते हैं. हालांकि इस वित्त वर्ष के अंत तक वह कंपनी के सलाहकार पद पर कायम रहेंगे.












