
झारखंड CM हेमंत सोरेन के PM मोदी पर तंज वाले ट्वीट पर विवाद, बाबूलाल मरांडी ने कहा- 'फेल मुख्यमंत्री'
NDTV India
हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कॉल किया था, टलेकिन उन्होंने बस अपने मन की बात की, काम की बात नहीं की और न सुनी. उनके इस ट्वीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने उनपर हमला किया है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया है. हेमंत सोरेन ने गुरुवार की रात एक ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कॉल किया था, लेकिन उन्होंने साथ में तंज कसते हुए यह भी कहा कि 'पीएम मोदी ने बस अपने मन की बात की, काम की बात नहीं की और न सुनी.' उनके इस ट्वीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने उनपर हमला किया है.











