
झारखंड: हजारीबाग में 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 90 मामले में है आरोपी
Zee News
Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस को मिली पुष्ट सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार मध्यरात्रि में हजारीबाग पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 22वीं बटालियन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर प्रद्युम्न शर्मा को गिरफ्तार किया.
Hazaribagh: हजारीबाग जिला पुलिस (Hazaribagh District Police) और सुरक्षा बलों के संयुक्त दस्ते ने शुक्रवार को अभियान चलाकर चौपारण थाना क्षेत्र के कोठाडुमार पहाड़ी से तड़के करीब सवा छह बजे 25 लाख रुपये की इनामी माओवादी कमांडर प्रद्युम्न शर्मा (Maoist commander Pradyumna Sharma) उर्फ कुंदन को गिरफ्तार किया है. झारखंड पुलिस के प्रवक्ता पुलिस महानिरीक्षक (कार्रवाई) ए. वी. होमकर ने बताया कि पुलिस को मिली पुष्ट सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार मध्यरात्रि में हजारीबाग पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 22वीं बटालियन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर प्रद्युम्न शर्मा को गिरफ्तार किया.More Related News
