
झारखंड सरकार के खिलाफ BJP का 'हल्ला बोल', मानव श्रृंखला के जरिये राज्य भर में विरोध-प्रदर्शन
Zee News
झारखंड सरकार के नीतियों के खिलाफ BJP ने एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए राज्य भर में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया.
Ranchi: झारखंड सरकार के खिलाफ एक बार फिर BJP सड़कों पर नज़र आयी. BJP ने शनिवार को आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया. पार्टी ने राज्य के सभी प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. हेमंत सरकार के डेढ़ साल बेकार झारखंड की जनविरोधी सरकार में आम जनता त्रस्त है। विकास के सारे काम ठप पड़े हैं, भ्रष्टाचार अपने चरम पर और लोगों को झूठे मुकदमें में फंसाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। नौकरियों के झूठे वादे से युवा पलायन करने को मजबूर हैं। आज का विरोध प्रदर्शन आम जनता के गुस्से को दर्शाता है। झारखंड सरकार के नीतियों के खिलाफ BJP ने एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए, राज्य भर में प्रदर्शन किया. BJP ने 264 प्रखंडों समेत तीनों महानगरों में मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया. BJP ने रांची के मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया. हर प्रखंड में मानव श्रृंखला बनाए जाने के साथ ही BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर जमकर हमला भी बोला. अधूरे इरादे,न पूरे हुए वादे लूट में लगी सरकार,चारो तरफ है हाहाकार. — Babulal Marandi (@yourBabulal)More Related News
