
झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए रूम आवंटित करने पर BJP-JDU ने साधा निशाना, RJD ने किया समर्थन
Zee News
Bihar News: झारखंड विधानसभा में नमाज को लेकर अलग कमरा देने को लेकर सियासी उबाल लगातार बढ़ रहा है. झारखंड से सटे राज्य बिहार की राजनीति में भी अब नमाज को लेकर अलग कमरा देने पर सियासत शुरू हो गई है.
Patna: झारखंड विधानसभा में नमाज को लेकर अलग कमरा देने को लेकर सियासी उबाल लगातार बढ़ रहा है. झारखंड से सटे राज्य बिहार की राजनीति में भी अब नमाज को लेकर अलग कमरा देने पर सियासत शुरू हो गई है. इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी रोटी सेकना शुरू कर दिया है. इस मामले को लेकर BJP और JDU ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. वहीं, RJD ने झारखंड सरकार का समर्थन किया है. इस मामले को लेकर BJP के बिस्फी से विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल (Hari Bhushan Thakur) ने कहा कि ये तुष्टिकरण की राजनीति है. अगर यह बात है तो हिंदू विधायक के लिए भी पूजा-पाठ और भजन-आरती से लेकर हनुमान चालीसा पढ़ना हो या प्रार्थना करना हो सभी को लेकर हेमंत सरकार एक अलग कमरा या जगह उपलब्ध कराए.More Related News
